![Voice Reader](https://i0.wp.com/newsworldvoice.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png?w=900&ssl=1)
![Stop Voice Reader](https://i0.wp.com/newsworldvoice.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png?w=900&ssl=1)
![Pause](https://i0.wp.com/newsworldvoice.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png?w=900&ssl=1)
![Resume](https://i0.wp.com/newsworldvoice.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png?w=900&ssl=1)
– सदन में वित्त मंत्री का विपक्ष पर हमला
नई दिल्ली।
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए देश और देशवासियों को सपना दिखाने और धोखा देने का आरोप लगाया।
वित्त मंत्री ने कहा कि आप लोग देश और देश की भोली जनता को सपना दिखाने और धोखा देते हैं। आप लोग कहते थे कि हम देश में ये कर देंगे वो कर देंगे लेकिन किया कुछ नहीं। वहीं हमारी सरकार कहती है हमने कर दिया। आप कहते थे बिजली आएगी हम कहते है बिजली आ गई। इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर विपक्ष को लेकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि हम 6 दशक से सुनते थे गरीबी हटाओ। हटाया गया क्या? नहीं। अभी हम देख रहे हैं कि गरीबी में कमी आई है। यूपीए सरकार एक पोस्टडेटेड चेक देते थे। लेकिन मोदी सरकार ऐसा नहीं कर रही है। ये बदलाव कैसे हुआ। ये बदलाव हमारी प्रशासन में बदलाव के जरिए हुआ।