Search
Close this search box.

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

पीड़ितों से भी की मुलाकात, दी सांत्वना
पांवटा साहिब। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज पांवटा साहिब के सिरमौरीताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे।
यहां उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। साथ ही सिरमौरी ताल में बादल फटने से तबाह हुए क्षेत्र का दौरा किया। सिरमौरी ताल में एक ही परिवार के पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप और पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के उस हिस्से का अवलोकन किया जहां हर साल कई बार सड़क टूटती है और लगभग एक महीने तक सड़क मार्ग बाधित रहता है। इसके उपरांत दोनों नेताओं ने बादल फटने से तबाह हुए सिरमौरीताल गांव का दौरा किया।
यहां केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय भाजपा नेताओं और स्थानीय प्रशासन से नुकसान के बारे में रिपोर्ट तलब की साथ ही आपदा के बारे में स्थानीय लोगों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों के लिए राजबन में स्थापित राहत शिविर केंद्र का भी दौरा किया। यहां दोनों नेताओं ने विनोद कुमार से भी भेंट की। नेताओं ने बाढ़ में अपने परिवार के 5 लोगों को खो चुके विनोद कुमार को सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के हालात पर नजर रखे हुए हैं। केंद्र से आपदा पीड़ितों के लिए हर संभव मदद भेजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस दौरे के बाद केंद्र के समक्ष नुकसान का ब्योरा रखेंगे। जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया कि हिमाचल में हुए नुकसान की हर संभव भरपाई का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा में प्रदेश की मदद के लिए ना केंद्र सरकार पीछे रही है, ना रहेगी। मैं प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की ओर से आपदा पीड़ितों से मिलने आया हूं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे और केंद्र सरकार के समक्ष भी हिमाचल के मुद्दे रखूंगा।

 

Newsworldvoice.com ( News World Voice ) एक लोकप्रिय राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करते है।

लगभग 25 लाख से अधिक व्यूज के साथ लगभग 1 लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमे newsworldvoice@gmail.com पर और व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क करे

Leave a Comment