Search
Close this search box.

पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल गिरफ्तार

– एनडीपीएस के आठ साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी

चंडीगढ़। एनडीपीएस के आठ साल पुराने मामले में पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जलालाबाद पुलिस खैरा को पकड़ने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।
गौरतलब है कि पांच मार्च 2015 को जलालाबाद थाना सदर की पुलिस ने आठ व्यक्तियों को हेरोइन और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्तियों में कपूरथला के एक आरोपी की सिफारिश उस समय सुखपाल खैरा ने की थी। बाद में सुखपाल सिंह खैरा को भी केस में आरोपी बना दिया गया था।

पुलिस से हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक जब जलालाबाद पुलिस खैरा के चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची तो खैरा ने एतराज किया। उनका कहना था कि वह पहले उन्हें अरेस्ट वारंट दिखाएं उसके बाद ही उसे गिरफ्तार कर सकते हैं। इस बात पर पुलिस और खैरा के बीच बहसबाजी भी हुई। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद खैरा ने कहा कि यह सारी कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। वह किसी भी कीमत पर इस चीज को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उधर, विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह इस कार्रवाई का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द इस मामले में संघर्ष का एलान करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा रोजाना सरकार के झूठ की पोल खोलते हैं इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है।

Newsworldvoice.com ( News World Voice ) एक लोकप्रिय राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करते है।

लगभग 25 लाख से अधिक व्यूज के साथ लगभग 1 लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमे newsworldvoice@gmail.com पर और व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क करे

Leave a Comment