Search
Close this search box.

अहमदाबाद में हादसा, 10 श्रद्धालुओं की हुई मौत

सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी गाड़ी

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह हादसा बावला-बागोदरा हाईवे पर हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद हाई वे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार एक मिनी ट्रक की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में मिनी ट्रक में बैठे 10 लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ, जब लोगों का एक समूह पड़ोसी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहा था। बताया गया कि मरने वाले चोटिला मातारानी का दर्शन कर लौट रहे थे। ये सभी लोग एक मिनी ट्रक (मैजिक) में सवार थे। जो हाइवे पर खड़े ट्रक में घुस गई।
इसके चलते एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच महिलाएं, तीन बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और एक्सीडेंट में घायल हुए अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चोटिला माता का दर्शन कर लौट रहे थे सभी
पुलिस ने अुनसार मैजिक (छोटा हाथी) गाड़ी में कुल 13 लोग सवाल थे। इनमें तीन लोग आगे बैठे हुए थे। बाकी के 10 लोग पीछे सवार थे। ये सभी सुरेंद्र नगर जिले में स्थित यात्राधाम चोटिला से लौट रहे थे। लौटते समय हाइवे पर सामने खड़ा ट्रक आने से यह बड़ा हादसा हुआ। इसमें कुल 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, सूचना पहुंची पुलिस ने मृतकों को बाहर निकलवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हादसे के घायल ने बताया कि सभी कपड़वंज के सुधा गांव के मूल निवासी बताए गए हैं।